झांसी महानगर:दिव्यांगजनों को जिलाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रमुख समाचार

दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली का शुभारम्भ

झांसी! जिलाधिकारी झांसी के निर्देश के क्रम में लोकसभा निर्वाचन-2024 स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी, झांसी के कुशल नेतृत्व में एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) झांसी विशिष्ट आतिथ्य में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिनांक 18.05.2024 को विकास भवन झांसी से कलैक्ट्रेट झांसी तक दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० नीति शास्त्री, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षाविद् एवं समाज सेविका द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वीप ऑइकन सुश्री सीमा तिवारी, मो० उमर एवं डॉ अशोक मुस्तारिया जी को फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विकास भवन झांसी में हस्ताक्षर अभियान चलाकर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियो, स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा हस्ताक्षर किये गये साथ ही जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, झांसी द्वारा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), झांसी को स्वीप योजनान्तर्गत किये गये कार्यों के संबंध प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया गया दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली का शुभारम्भ विकास भवन से करते हुए समापन कलैक्ट्रेट, झांसी में करते हुए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), झांसी द्वारा समस्त दिव्यांगजनों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी। समस्त दिव्यांगजनों द्वारा रैली में बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले मतदान करों के नारे लगाते हुए सभी को दिनांक 20.05.2024 को अपने मताधिकार का प्रयोग कर शत-प्रतिशत मतदान किये जाने हेतु जागरूक किया। अंत में कलैक्ट्रेट परिसर, झांसी में स्वैच्छिक संस्था मानव जन कल्याण संस्थान द्वारा स्थापित सेल्फी पॉइंट पर सभी दिव्यांगजनों द्वारा फोटो क्लिक की गयी। उक्त कार्यक्रम में जनपद में दिव्यांगजनों के हितार्थ कार्यरत स्वैच्छिक संस्था स्किल इण्डिया, प्रगति रथ, मानव जन कल्याण संस्था, संस्कार संरक्षण समिति, उड़ान जन कल्याण समिति, झांसी कैथोलिक सेवा समाज संस्थान, बुन्देलखण्ड दृष्टिहीन एवं विकलांग कल्याण संस्थान इत्यादि द्वारा उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया गया। स्वैच्छिक संस्था प्रगति रथ एवं मानव जन कल्याण संस्थान द्वारा रैली में उपस्थित दिव्यांगजनों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया कार्यक्रम में नीति शास्त्री, श्रीमती श्यामलता आनन्द अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) झांसी, श्री कृष्ण पाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, झांसी एवं कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।