दिनांक 21.07.2024थाना असोहा, जनपद उन्नाव दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रमुख समाचार

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी पुरवा के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना असोहा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- थाना असोहा पर दिनांक 16.07.2024 को मु0अ0सं0 144/24 धारा 64/115(2)/351(2)/352 BNS पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 21.07.2024 को थानाध्यक्ष श्री विमलकान्त गोयल मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक में वांछित अभियुक्त विजय पाल लोधी पुत्र रामचन्द्र लोधी नि0 ग्राम शीतलखेड़ा मजरा असावर थाना असोहा जनपद उन्नाव को कुन्दरपुर रोड तालाबा के पास पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण-

  1. विजय पाल लोधी पुत्र रामचन्द्र लोधी नि0 ग्राम शीतलखेड़ा मजरा असावर थाना असोहा जनपद उन्नाव

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
SO श्री विमल कान्त गोयल
उ0नि0 ईश्वरदयाल
का0 संजू यादव
म0का0 सुमन शर्मा