भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल मई 2027 में, सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर दौड़ेगी ट्रेन
देश की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल मई 2027 में मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के सूरत-बिलिमोरा खंड पर शुरू होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 50 किलोमीटर लंबे इस खंड का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है, जबकि सिग्नलिंग का काम जनवरी 2027 तक पूरा होगा। शुरुआती ट्रायल बी-28 ट्रेनसेट से होगा, जो 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।