'बिहार में घोटाला नहीं, निवेश की चर्चा', नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में गंगा नदी पर बने छह लेन के नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब बिहार में घोटालों की नहीं, बल्कि निवेश और विकास की चर्चा होती है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार में बिहार में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते हुए हैं, और इस दौरान 21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।