राहुल गांधी की ‘समझौता करने वाले पीएम’ वाली पोस्ट पर रिजिजू ने पूछे 4 सवाल, कहा- 1962 के अपमान के लिए माफी मांगो
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बवाल मच गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान का कड़ा जवाब देते हुए कांग्रेस से चार सवाल पूछे हैं। उन्होंने 1962 के चीन-भारत युद्ध, देश में गरीबी और कांग्रेस के शासनकाल में अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर कांग्रेस से जवाब मांगा है।