यूपी चुनाव: NDA में सीट बंटवारे पर मंथन शुरू, अनुप्रिया पटेल ने नितिन नवीन से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले एनडीए के अंदर सीट बंटवारे को लेकर हलचल शुरू हो गई है। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की, जबकि लखनऊ में उनके पति और प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। इन मुलाकातों को औपचारिक शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि लखनऊ से दिल्ली तक सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है।