दलाई लामा को लुटियंस दिल्ली में मिला सरकारी बंगला, बढ़ाई गई सुरक्षा
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के कार्यालय गाडेन फोड्रंग को लुटियंस दिल्ली में सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। 20, पंडित रविशंकर शुक्ला लेन स्थित यह टाइप-7 बंगला अब कार्यालय के संचालन के लिए इस्तेमाल होगा। बंगले का नवीनीकरण किया गया है और सुरक्षा के लिए चारदीवारी ऊंची करने, कंटीले तार लगाने और सुरक्षा केबिन बनाने का काम किया जा रहा है।