पंजाब में फिर साथ आए BJP और अकाली दल, गठबंधन का ऐलान, अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
छह साल बाद बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल फिर एक साथ आ गए हैं। मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया। शाह ने कहा कि दोनों दल संयुक्त घोषणा पत्र जारी करेंगे और 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।