ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण देने जा रहे CJP नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें लंदन जाने से रोक दिया। दास ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में कॉकरोच आंदोलन पर व्याख्यान देने जा रहे थे। उनका कहना है कि जांच के दौरान उनका पासपोर्ट फ्लैग बताया गया, जबकि इस बारे में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।