प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

दो जिले के सीमा विवाद में थमा रेस्क्यू, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन

दो जिलों के सीमा विवाद में थमा रेस्क्यू, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन
महराजगंज। महराजगंज और सिद्धार्थनगर जनपद की सीमा पर स्थित घोंघी नदी में रविवार को एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद घंटों तक राहत एवं बचाव कार्य शुरू न होने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गो निवासी मकालू यादव गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घोंघी नदी के तट पर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद वह स्नान करने के लिए नदी में उतरे लेकिन अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि घोंघी नदी दोनों जनपदों की सीमा पर स्थित है जहां अक्सर अंतिम संस्कार किए जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सीमा क्षेत्र होने के कारण शुरुआती समय में दोनों जिलों की पुलिस के बीच कार्रवाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही जिससे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू होने में काफी देर हो गई।इसी दौरान युवक के एक रिश्तेदार ने दोनों जिलों की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पी0 ए0 सी0 गोताखोरों तथा महराजगंज व सिद्धार्थनगर की पुलिस टीम को मौके पर लगाकर संयुक्त सर्च अभियान शुरू कराया गया। इस सम्बन्ध में कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों जनपदों की पुलिस एवं गोताखोरों की टीम संयुक्त रूप से युवक की तलाश में लगातार अभियान चला रही है। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला नदी में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी था।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram