प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, प्रति पंचायत प्रतिदिन 100 श्रमिकों को रोजगार देने का लक्ष्य

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक कर लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने को कहा।

उपायुक्त ने VB-GRAMG के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रोजगार सृजन की नियमित निगरानी करने तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी बीडीओ को आगामी 2 अक्टूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का चयन करने तथा प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को धरातल पर उतारने को कहा गया।

बैठक में आवास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने 15 अक्टूबर तक 76 लंबित आवासों का निर्माण पूर्ण कराने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram