गया। बिहार के गया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरोगा के दो बेटों को गोली मारने के मामले में आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम पर देर रात छापेमारी के दौरान फायरिंग कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को गोली लगी।
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में दरोगा के बेटों पर हुए हमले के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन | Advertisement
घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



