हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में उच्च न्यायालय की वकील अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उनके फ्लैट में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई।
परिजनों का कहना है कि अनुष्का को उनके पति लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन | Advertisement
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पति की तलाश की जा रही है और पूछताछ के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



