• देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
Wednesday, May 14, 2025
  • Login
मानवाधिकार मीडिया
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपनी भूमि पर हुए हमले का जवाब देने के स्व-अधिकार का इस्तेमाल किया: रक्षा मंत्री

kamran by kamran
May 7, 2025
in देश
0
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपनी भूमि पर हुए हमले का जवाब देने के स्व-अधिकार का इस्तेमाल किया: रक्षा मंत्री

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज की हमारे सशस्त्र बलों की कार्रवाई पूरी दुनिया ने देखी है। बहुत योजनाबद्ध और सटीक तरीके से इसे अंजाम दिया गया। हालांकि यह कार्रवाई केवल आतंकवादियों के प्रशिक्षण में इस्तेमाल होने वाले शिविरों और संबंधित बुनियादी ढांचों को नष्ट करने तक सीमित थी, जिसका उद्देश्य खासतौर पर आतंकियों और उनके आकाओं का मनोबल तोड़ना था। रक्षा मंत्री ने कहा कि पूरे देश की ओर से इस अभियान के लिए वे सशस्त्र बलों को बधाई देते हैं। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भी बधाई देते हैं, जिन्होंने रक्षा बलों को पूरा समर्थन दिया।

आयोजन में रक्षा मंत्री ने आभासी माध्यम से सीमा सड़क संगठन की 50 रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इनमें 30 पुल, 17 सड़कें और तीन अन्य अवसंरचना कार्य शामिल हैं। कुल 1,879 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ये परियोजनाएं छह सीमावर्ती राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, मिज़ोरम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में व्याप्त हैं और दूरदराज के क्षेत्रों में देश की सुरक्षा, संपर्क और विकास को पोषित करती हैं। सीमा सड़क संगठन ने पिछले दो वर्षों में 5,600 करोड़ रुपये के परिव्यय से 161 बुनियादी ढांचे परियोजनाओं को पूरा किया है, जो एक रिकॉर्ड है। इनमें पिछले वर्ष की 111 परियोजनाएं शामिल हैं। पिछले चार वर्षों में संगठन ने 13,743 करोड़ रुपये की कुल लागत से 456 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा किया है।

READ ALSO

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी हमले में पीड़ित बहिनों को न्याय दिलाया-

भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी वीरता और साहस का परिचय देकर इतिहास रचा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

श्री राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि आज ई-उद्घाटन की गई परियोजनाएं सड़क संपर्क बढ़ाएंगी, राष्ट्रीय सुरक्षा सुदृढ़ करेंगी और संबंधित क्षेत्रों की आर्थिक समृद्धि में सहायक होंगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं रक्षा तैयारियों को बढ़ाएंगी तथा परियोजना क्षेत्रों में परिवहन, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगी। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये मात्र बुनियादी ढांचे परिसंपत्तियां नहीं, बल्कि उज्जवल भविष्य के मार्ग हैं।

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन के कार्यों को रणनीतिक महत्व का बताते हुए कहा कि आधुनिक रक्षा क्षमता सिर्फ़ हथियारों पर ही नहीं, बल्कि उन्हें समर्थन देने वाले बुनियादी ढांचे पर भी निर्भर होती है। उन्होंने कहा कि आपके पास सबसे तेज़ टैंक या सबसे उन्नत विमान हो सकते हैं, लेकिन अगर वे समय पर ज़रूरत के मुताबिक नहीं पहुंच पाएं, तो वे अर्थहीन हो जाते हैं। सीमा सड़क संगठन यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है कि हमारी सेना हमेशा तैयार और परिचालन सुविधायुक्त रहे। उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर भी राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने वाले सीमा सड़क संगठन के कर्मयोगियों की भरपूर सराहना की।

श्री राजनाथ सिंह ने वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए सशस्त्र बलों के लिए नई पीढ़ी के आधुनिक ढांचे के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन को यह सुनिश्चित करना होगा कि इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर हो।

रक्षा मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्य सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सेला सुरंग का विशेष उल्लेख किया जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संपर्क व्यापक बनाने के संकल्प का प्रतीक बन गई है। उन्होंने सीमावर्ती गांवों के पुनरुद्धार के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख किया। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम जैसी पहल के तहत सरकार प्रतिदिन लगभग 35 किलोमीटर सड़क बनाकर संपर्क विस्तारित कर रही है।

महानिदेशक सीमा सड़क (डीजीबीआर) लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के बढ़ते राष्ट्रीय महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संगठन सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय मंत्रालयों की प्रमुख पसंदीदा एजेंसी के रूप में उभरा है। उन्होंने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) और वेतनभोगी मजदूरों सहित अपने कार्यबल कर्मियों के कल्याण और सम्मान के प्रति बीआरओ की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजीजू, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन तथा परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनायक, राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू, मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

Share

Related Posts

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी हमले में पीड़ित बहिनों को न्याय दिलाया-
देश

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी हमले में पीड़ित बहिनों को न्याय दिलाया-

May 7, 2025
भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी वीरता और साहस का परिचय देकर इतिहास रचा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
देश

भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी वीरता और साहस का परिचय देकर इतिहास रचा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

May 7, 2025
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पहले राष्‍ट्रीय मध्‍यस्‍थता सम्‍मेलन का उद्घटान करेंगी
देश

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पहले राष्‍ट्रीय मध्‍यस्‍थता सम्‍मेलन का उद्घटान करेंगी

May 3, 2025
अंगोला के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, भारत और अंगोला के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना
देश

अंगोला के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, भारत और अंगोला के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना

May 3, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मुम्बई में वेव्स-2025 का उद्घाटन करेंगे
देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मुम्बई में वेव्स-2025 का उद्घाटन करेंगे

May 1, 2025
सार्क वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्‍तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए दी गई 48 घंटे की समय सीमा समाप्‍त
देश

सार्क वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्‍तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए दी गई 48 घंटे की समय सीमा समाप्‍त

April 28, 2025
Next Post
ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी हमले में पीड़ित बहिनों को न्याय दिलाया-

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी हमले में पीड़ित बहिनों को न्याय दिलाया-

POPULAR NEWS

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

April 19, 2025
अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

February 12, 2025
तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

January 24, 2025
मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

September 18, 2024
अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

February 13, 2025

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

सुशील ऑटोमोबाइल हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन का मनाया गया 100वाँ जन्मदिन!

July 1, 2024

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का लें संकल्पः नन्दी

December 9, 2023

बड़े बाबा मंदिर परिसर में श्रीधर केवली भगवान के चरण चिन्ह स्थापित हुए

June 30, 2024
IND-W बनाम IRE-W: राजकोट के मैदान पर बल्लेबाजों का जलवा दिखेगा या गेंदबाजों का दबदबा रहेगा?

IND-W बनाम IRE-W: राजकोट के मैदान पर बल्लेबाजों का जलवा दिखेगा या गेंदबाजों का दबदबा रहेगा?

January 10, 2025

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • देश के सीमावर्ती जिलों में सेवा हेतू 200 कांग्रेस सदस्यों को अवसर देने की मांग : आनंद बिहारी दुबे 
  • सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं एवं 10वीं के छात्रों ने किया विद्यालय को गौरवान्वित
  • आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट में शत-प्रतिशत रहा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम
  • जिला उपायुक्त जनता दरबार में आम नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं से हुए अवगत, समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • देश के सीमावर्ती जिलों में सेवा हेतू 200 कांग्रेस सदस्यों को अवसर देने की मांग : आनंद बिहारी दुबे 

Follow us

Our Visitors

Visitors Today
16
1908934
Total Visitors
361
Live visitors
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Manavdhikar Media by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.