प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट ने मनाई रतन टाटा की जयंती, श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किए उनके योगदान

जमशेदपुर, झारखंड। न्यूरानीकुदर बसेरा कॉम्प्लेक्स में इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा देश के महान उद्योगपति, समाजसेवी और दानवीर रतन टाटा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रतन टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष हसन अख्तर इमाम ने कहा कि रतन टाटा केवल एक सफल उद्योगपति नहीं थे, बल्कि वे देश के विकास, समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और उदार सोच से न केवल टाटा समूह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि रतन टाटा का सरल स्वभाव, विनम्रता और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक महान व्यक्ति के रूप में हमेशा जनता के दिलों में जीवित रखेगी।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य मेराज खान, वाहिद अली, एल.आर. शर्मा, सऊद, फैसल इमाम, जावेद, इंद्रपाल सिंह, रणजीत कुमार, एस. चौधरी, मीना देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन रतन टाटा के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram