प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने की अपील : अध्यक्ष हसन अख्तर इमाम

इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट ने युवाओं से पुलिस का सहयोग करने का किया आह्वान

जमशेदपुर, झारखंड। इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शहरवासियों, विशेषकर युवाओं से कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष हसन अख्तर इमाम ने जारी अपील में कहा कि शहर में शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

जारी अपील में कहा गया है कि पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी कम करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि नागरिक किसी भी आपराधिक गतिविधि, असामाजिक तत्वों या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस को देंगे, तो अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

ट्रस्ट ने हाल के दिनों में शहर में बढ़ रही नशाखोरी, चाकूबाजी, चोरी और सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से ऐसे मामलों की तत्काल सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया है। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया है।

अपील में कहा गया है कि शहर को नशामुक्त, चाकूबाजी मुक्त, शांतिपूर्ण और भाईचारे का शहर बनाने के लिए सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और शांति समिति के सदस्यों को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में सभी को सहयोग करना चाहिए।

हसन अख्तर इमाम ने कहा कि शहर में नए वरीय पुलिस अधीक्षक के पदभार संभालने के बाद कानून-व्यवस्था में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसा कोई कार्य न करें जिससे शहर का माहौल खराब हो और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षित एवं अपराधमुक्त जमशेदपुर के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram