प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन होगा अब ‘कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’

परिवहन व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री को सौंपा जाएगा मांग पत्र, राजेश कुमार झा बने प्रेस प्रवक्ता

जमशेदपुर, झारखंड। जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बालीगुमा, मानगो में एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह पन्नू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को पुनः सक्रिय करने और परिवहन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रूप से पहल करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कुलविंदर सिंह पन्नू ने कहा कि पूर्व में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का प्रमुख कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से जमशेदपुर तक सीमित था, लेकिन समय के साथ इसका विस्तार पूरे कोल्हान क्षेत्र में हो गया है। इसे देखते हुए एसोसिएशन के नाम में बदलाव करने का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने सुझाव दिया कि संगठन का नाम अब ‘कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ रखा जाए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परिवहन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और वाहन मालिकों की मांगों को लेकर जल्द ही परिवहन मंत्री से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। मांग पत्र में मुख्य रूप से डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के अनुरूप मालभाड़े में वृद्धि किए जाने का मुद्दा शामिल होगा। सदस्यों ने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान डीजल की कीमतों में लगभग आठ रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, लेकिन इसके बावजूद वाहन मालिकों के भाड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।

इसके अलावा बैठक में बड़ी कंपनियों द्वारा अधिक से अधिक माल की ढुलाई रेलवे के माध्यम से कराए जाने पर भी चिंता व्यक्त की गई। एसोसिएशन ने मांग की कि सड़क मार्ग से भी अधिकाधिक माल की ढुलाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ट्रक एवं ट्रेलर मालिकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को पर्याप्त काम मिल सके तथा इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की आजीविका सुरक्षित रह सके।

बैठक में संगठन के प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी राजेश कुमार झा को सौंपी गई। बैठक का संचालन एसोसिएशन के महासचिव बीरबल ओझा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नव नियुक्त प्रेस प्रवक्ता राजेश कुमार झा ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से रविन्द्र प्रसाद सैनी, धनंजय सिंह, संजीव सिंह, अशोक कुमार सिंह, कमलेश यादव, राजेश कुमार झा, अजीत सिंह, रामाशीष यादव, कश्मीर सिंह, हरविंदर सिंह, उपाध्याय जी, सलखन सिंह, बलबीर सिंह बलि, हरजीत सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram