JAMSHEDPUR : कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया सम्मान समारोह का शुभारंभ

जमशेदपुर, झारखंड। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की ओर से गोलमुरी स्थित केरला समाजम ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य रूप से शामिल हुईं।

विधायक पूर्णिमा साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहर के शहीदों के परिजनों एवं युद्धवीरों को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों का त्याग सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने पूर्व सैनिक सेवा परिषद के इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी।

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महानगर कार्यवाह रविन्द्र जी, पूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।