JAMSHEDPUR : नगर निकायों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने नागरिक सुविधाओं में सुधार पर दिया जोर
जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों के साथ नगर निकायों की समीक्षा बैठक कर शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में उपायुक्त ने स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों की नियमित सफाई, डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए समयबद्ध फॉगिंग अभियान चलाने, जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन तथा सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।