किसान को लगा बड़ा झटका, रात में सोलर पंप के दो पैनल चोरी
महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौना में सोसाइटी रोड के निकट स्थित खेत से अज्ञात चोरों ने 5 किलोवाट क्षमता के सोलर पंप के दो सोलर पैनल चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर खेत मालिक ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन चोरी हुए पैनलों का कोई सुराग नहीं मिल सका।उपनगर कोल्हुई निवासी साबिर खाँ पुत्र मसीउल्लाह खाँ ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कृषि कार्य के लिए उनके खेत में 5 किलोवाट का सोलर पंप लगा हुआ है। 20 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति खेत में पहुंचे और सोलर पंप में लगे दो सोलर पैनल चोरी कर ले गए।सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन पैनलों का कुछ भी पता नहीं चल सका। चोरी की घटना से उन्हें आर्थिक क्षति हुई है और सोलर पंप के संचालन पर भी असर पड़ा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।