मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

कॉप-31 समझौते पर सहमति क्यों नहीं बनी, प्रमुख देशों ने क्या कहा?

24 Nov 2026, 12:32 AM • मानवाधिकार मीडिया

तुर्की के अंताल्या में करीब 200 देशों के प्रतिनिधियों के बीच दो हफ्ते तक चली जलवायु वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। यूरोपीय संघ समेत कई देशों ने अंतिम मसौदे को मानने से इनकार कर दिया। बातचीत तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार को खत्म होनी थी, लेकिन सहमति न बनने पर यह रविवार तक खिंच गई।