देश की पहली बुलेट ट्रेन चलने का रास्ता साफ, स्पीड से रूट और स्टेशन तक की पूरी डिटेल
देश में पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल मई 2027 से सूरत-बिलिमोरा खंड पर शुरू होगा। ट्रेन 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी प्रगति की जानकारी दी और बताया कि रूट व स्टेशनों का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।