प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

कोर्ट का फैसला भी बेअसर! कब्जे के लिए डीएम की चौखट पहुंच…

महराजगंज। नौतनवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक महिला ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि न्यायालय से मुकदमा जीतने के बावजूद आज तक उसे भूमि पर कब्जा नहीं मिल सका। पीड़िता ने कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शह पर उसकी खड़ी धान की फसल उजाड़ दी गई।
पीड़िता ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद उसे भूमि का कब्जा नहीं दिलाया गया। आरोप है कि विरोधी पक्ष ने उसकी तैयार धान की फसल भी नष्ट कर दी जबकि शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।महिला ने आरोप लगाया कि कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह की शह पर यह पूरा घटनाक्रम हुआ है जिसके कारण न्यायालय का आदेश भी प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो सका।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने नहर विभाग चकबंदी विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर न्यायालय के आदेश के अनुरूप पीड़िता को कब्जा दिलाने तथा पूरे प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अब यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया की हमें कोई निर्देश नहीं मिला है दोनों पक्ष अपने अपने दबंगई के बल पर दवाब बना रहे थे जिसे पाबन्द कर न्यायलय को सुपुर्द कर दिया गया था।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram