Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

बोकारो : जिला प्रशासन-सीसीएल के बीच हुआ एमओयू, दिव्यांगजनों को संशोधित स्कूटर प्रदान करने का मामला

Follow

Published on: 11-02-2025

 

बोकारो (झारखंड)। मंगलवार को जिला प्रशासन एवं सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के बीच 49 दिव्यांगजनों को संशोधित स्कूटर प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। यह कार्य सीसीएल के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी गतिशीलता को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

उक्त एमओयू पर उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से नोडल पदाधिकारी सीएसआर श्री शक्ति कुमार तथा सीसीएल की और से महाप्रबंधक, सीसीएल कथारा क्षेत्र श्री संजय कुमार ने हस्ताक्षर किया। इस परियोजना के तहत सीसीएल ₹63.70 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। वहीं, जिला प्रशासन इन स्कूटरों की खरीद, पंजीकरण, बीमा एवं जरूरतमंदों के बीच वितरण सुनिश्चित करेगा।

इस अवसर पर सीसीएल और जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन एवं सीसीएल अपने सीएसआर प्रयासों के माध्यम से समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel