नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक पर सड़क के बीच स्वागत गेट स्थापित करने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। वाल्मीकि मोहल्ला और गोविंदगढ़ मोहल्ला के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन | Advertisement
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान ईंटों, लाठियों-डंडों और कांच की बोतलों से भी एक-दूसरे पर हमला किया गया। संघर्ष में एसएचओ नाहन समेत कई पुलिस कर्मचारियों और अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। स्वागत गेट को लेकर दोनों मोहल्लों के लोगों के बीच पहले से तनातनी चल रही थी, जिसने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया।



