ऑपरेशन नार्को हंट में बड़ी कामयाबी, ओडिशा से गांजा लाकर लखनऊ में खपाने आए दो तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ पुलिस की अपराध शाखा को ऑपरेशन नार्को हंट के तहत बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा से गांजा लाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कार से 43 पैकेट में 48.80 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है, और दोनों के खिलाफ अलीगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।