ताजमहल का दौरा करेगा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल, SCO फोरम में शामिल होने आए हैं भारत
शंघाई सहयोग संगठन के सभ्यतागत संवाद मंच में शामिल होने पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल भारत आया है। प्रतिनिधिमंडल आगरा में ताजमहल के साथ दिल्ली हाट और हुमायूं के मकबरे का भी दौरा करेगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत पहुंचा है, और यह मंच 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली के पुराना किला परिसर में आयोजित हो रहा है।