दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, GRAP-3 हटने के 3 दिन बाद AQI 270, कीर्ति नगर में छाई धुंध
दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर बढ़ने लगा है। 17 नवंबर को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 204 पर आने के बाद ग्रैप-3 की पाबंदियां हटाई गई थीं, लेकिन महज तीन दिन में हालात फिर बिगड़ गए। 20 नवंबर की सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 270 दर्ज किया गया, जबकि कई इलाकों में यह 300 के पार पहुंच गया।