फ्लाइटग्लोबल ने वायुसेना के सक्रिय राफेल 35 से घटाकर 32 बताए, रक्षा मंत्रालय ने आंकड़े पर सवाल उठाए
ब्रिटिश प्रकाशन फ्लाइटग्लोबल की नई विश्व वायुसेना निर्देशिका में भारतीय वायुसेना के सक्रिय राफेल विमानों की संख्या 32 बताई गई है, जबकि भारत ने फ्रांस से कुल 36 राफेल खरीदे थे। रक्षा मंत्रालय ने इस आकलन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ये आंकड़े मंत्रालय या वायुसेना की ओर से नहीं दिए गए। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायुसेना के उप प्रमुख रहे सेवानिवृत्त एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने भी इस दावे को गलत बताया है।