चक्रवात कमजोर, पर खतरा बाकी: ओडिशा के मध्य और उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार सुबह गोपालपुर के पास ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। इस दौरान हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि झोंके 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचे। तूफान के बाद यह कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया और ओडिशा में कहीं भी जानमाल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि गंजम जिले के पात्रापुर में 209 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है और मौसम विभाग ने ओडिशा के मध्य व उत्तरी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।