यूपी चुनाव: आकाश आनंद ने इन 9 सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने शुक्रवार को अयोध्या के बीकापुर में हुई जनसभा के मंच से वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इनमें बीकापुर, कटेहरी, आलमपुर, अकबरपुर, जलालपुर, लम्भुआ, सुल्तानपुर, सदर और बाराबंकी सीटें शामिल हैं। आकाश आनंद ने कहा कि अयोध्या की जनता ने मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है और उन्होंने मतदाताओं से हाथी के निशान पर बटन दबाने की अपील की।