फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई गांव में शराब ठेके के सेल्समैन सत्येंद्र सिंह चौहान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हमलावर दुकान की चाबी लेकर ताला खोलने के बाद करीब ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय सत्येंद्र गुरुवार देर रात ठेका बंद करके बाहर टीन शेड के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। रात में हमलावरों ने धारदार हथियार और डंडे से उन पर वार किया। सुबह गांव के चौकीदार ने उन्हें खून से लथपथ देखा।
विज्ञापन | Advertisement
सूचना पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



