पंजाब। पंजाबी सिंगर के गाने में काम दिलाने का झांसा देकर एक लड़की आर्टिस्ट से गैंगरेप के मामले में अदालत ने तीनों दोषियों को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपियों ने गाने की शूटिंग के बहाने पीड़िता को घर से ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था।
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ठोस साक्ष्य पेश किए, जिसके आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। सजा के ऐलान के बाद पीड़िता के परिजनों ने न्याय मिलने पर संतोष जताया।
विज्ञापन | Advertisement
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से समाज में गलत मानसिकता रखने वालों को कड़ा संदेश जाएगा। महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।



