RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रामकृष्ण मिशन के प्रतिनिधियों की शिष्टाचार मुलाकात
रांची, झारखंड। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीच्यूट के प्रति-कुलपति स्वामी आत्मप्रियानंदजी तथा रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी के सचिव स्वामी भवेशानंदजी ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान दोनों संतों ने मुख्यमंत्री से सौहार्दपूर्ण वातावरण में भेंट कर विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। यह मुलाकात औपचारिक एवं शिष्टाचार भेंट के रूप में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण मिशन द्वारा शिक्षा, आध्यात्मिकता और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।