Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

जमशेदपुर : कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 06-02-2025
  • कल्याण विभाग के विद्यालयों तथा अवासीय छात्रावासों में बुनियादी सुविधाओं तथा संरचनाओं के जीर्णोद्धार पर जोर

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में कल्याण विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद समेत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, अभियंतागण एवं अन्य संबंधित बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साईकल वितरण, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, बिरसा आवास योजना, वन पट्टा वितरण, कब्रिस्तान, जाहेरस्थान घेराबंदी, छात्रावास निर्माण समेत अन्य विभागीय योजनाओं में अधतन प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कल्याण विभाग के विद्यालयों तथा अवासीय छात्रावासों को दुरूस्त करने के लिए तथा उनके जीर्णोद्धार के लिए अभियंता प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के साथ में सभी स्कूल तथा छात्रवास का निरीक्षण कर बुनियादी संरचनाओं तथा सुविधाओं के लिए प्राकलन प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की समीक्षा की क्रम में प्रथम किस्त के बाद लाभुकों का दूसरा किस्त देने पर जोर देते हुए लाभुकों का सत्यापन प्रखंड विकास पदाधिकारी से जल्द कराने का निदेश दिया। इसके अलावे मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता अनुदान के लाभुकों का नया आवेदन की संख्या सृजित करने को कहा।

साईकल वितरण योजना के तहत फिटेड साईकल का वितरण करने तथा साईकल फिटिंग के लिए मेकेनिक की व्यवस्था करने का निदेश दिया। सरना, मसना, हड़गड़ी, जाहेरस्थान, घेराबंदी आदि के लिए लाभुक समितियों के गठन में तेजी लाने तथा एकरनामा कराते हुए योजना को जल्द पुरा करने का निदेश दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel