प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू, 5वीं तक के स्कूल बंद, ऑफिसों में WFH... जानिए क्या हैं नई पाबंदियां ✦
खबर #2 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #3 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #4 रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- मेरी मौत के जिम्मेदार... ✦
खबर #5 Dhanteras Gold-Silver Rates: धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए दिल्‍ली से पटना तक क्‍या है भाव ✦
खबर #6 नेतन्याहू को झटका, अरब पार्टियों के समर्थन से अब ये बन सकते हैं इसराइल के नए पीएम ✦
खबर #7 पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; सामान छोड़कर कई यात्री ट्रेन से कूद ✦
खबर #8 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #9 OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर पर केंद्र सरकार की अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज, मांगी ✦
खबर #10 धनतेRUSH…. सुबह-सुबह ही रेंगने लगी दिल्ली, आनंद विहार-गाजीपुर हर तरफ भयंकर जाम ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  दिवाली पर घर खरीदने का सुनहरा मौका! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा  •  दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल  •  यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार
होम » खेल » खबर का पेज

सीडब्ल्यूजी 2026: भारत का ‘गोल्डन पंच’, एक दिन में 16 मेडल जीत भारत चौथे स्थान पर पहुंचा

सीडब्ल्यूजी 2026: भारत का ‘गोल्डन पंच’, एक दिन में 16 मेडल जीत भारत चौथे स्थान पर पहुंचा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 10वां दिन ऐतिहासिक रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में बॉक्सिंग के 10 मेडल समेत कुल 16 मेडल अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने मेडल टैली में छह पायदान की लंबी छलांग लगाई और 13 गोल्ड, 17 सिल्वर तथा 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया। भारत के कुल मेडल की संख्या अब 39 हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार

विज्ञापन | Advertisement

मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बना हुआ है। उसके खाते में 61 गोल्ड, 38 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज समेत कुल 149 मेडल हैं। इंग्लैंड 25 गोल्ड, 40 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज के साथ कुल 99 मेडल लेकर दूसरे स्थान पर है, जबकि कनाडा 18 गोल्ड समेत कुल 57 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।

स्कॉटलैंड पांचवें स्थान पर खिसका

भारत की शानदार छलांग का असर मेजबान स्कॉटलैंड की रैंकिंग पर भी पड़ा है। 12 गोल्ड, 8 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज समेत कुल 37 मेडल के साथ स्कॉटलैंड पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। नाइजीरिया 10 गोल्ड समेत कुल 21 मेडल के साथ छठे, वेल्स 8 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज समेत 30 मेडल के साथ सातवें स्थान पर है। न्यूजीलैंड 8 गोल्ड के साथ कुल 27 मेडल लेकर आठवें स्थान पर मौजूद है।

बॉक्सिंग में भारत का ‘गोल्डन पंच’

10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों ने सबसे दमदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग में भारत ने कुल 10 मेडल जीते, जिनमें 7 गोल्ड शामिल रहे। पुरुष वर्ग में अंकुश पंघाल और सचिन सिवाच ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए। महिला वर्ग में जैस्मिन लैम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, अरुंधति चौधरी और प्रीति ने स्वर्ण पदक जीते।

तीन मुक्केबाजों ने जीते सिल्वर

भारतीय बॉक्सरों के शानदार प्रदर्शन में तीन सिल्वर मेडल भी शामिल रहे। जदुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में रजत पदक जीतकर भारत की मेडल संख्या में इजाफा किया।

ट्रिपल जंप में भी भारत का दमदार प्रदर्शन

एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में प्रवीण चित्रावेल ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किया। दोनों के प्रदर्शन से भारत की एथलेटिक्स में पदक संख्या को मजबूती मिली।

शॉट पुट में भी दो मेडल

शॉट पुट में भी भारत को दो पदक मिले। सोमन राणा ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत की पदक तालिका में एक और स्वर्ण जोड़ा, जबकि शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस तरह 10वें दिन बॉक्सिंग के अलावा एथलेटिक्स में भी भारत का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा।

भारत की मेडल टैली में बड़ी छलांग

10वें दिन 16 मेडल जीतने के बाद भारत ने प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ भारत के कुल 39 मेडल हो गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने प्रतियोगिता के अंतिम चरण में देश की पदक उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है। (इनपुट: आईएएनएस)

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें