प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सूचना के बाद भी देर से पहुंचे चौकी इंचार्ज? पीड़ित के आरोपों से पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र की मुड़ली पुलिस चौकी एक बार फिर चर्चा में है।घटना की सूचना स्थानीय थाने से समय पर दिए जाने के बावजूद चौकी उप निरक्षक/ प्रभारी हरीश मौर्य करीब एक घंटे बाद मौके पर घटना स्थल पर पहुंचे जबकि पीआरवी पुलिस पहले ही पहुंचकर हालात को संभाल चुकी थी। घटना को लेकर क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे मुड़ली पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया में एक व्यक्ति ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विरोध करने पर परिजनों के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। इतना ही नहीं पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि महिला से मारपीट के बाद कुछ रुपये भी छीन लिए गए।घटना की सूचना तत्काल कोल्हुई थाने को दी गई जिसके बाद मुड़ली चौकी को भी अवगत कराया गया था । लेकिन आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद चौकी प्रभारी समय पर नहीं पहुंचे। इस बीच पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।मीडिया कर्मियों द्वारा संपर्क किए जाने पर चौकी प्रभारी हरीश मौर्य ने पहले कहा कि हम अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं पांच मिनट में पहुंच रहे हैं।बाद में उनका कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी रात करीब 9:30 बजे मिली।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सूचना पहले ही चौकी इंचार्ज घटना स्थल पर पहुंच गए होते तो घटनास्थल पर पहुंच गए होते तो वारदात नहीं होती सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी देरी क्यों हुई? लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। वहीं पीड़ित पक्ष ने मारपीट और रुपये छीनने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram