Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहराम0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस

सफलता संकल्प यात्रा: नवोदय चयनित छात्र-छात्राओं के सम्मान में उत्सव

Published on: 27-03-2025

दुर्गुकोंदल। छत्तीसगढ़ के आदिवासी जिला काँकेर के पिछड़ा कहा जाने वाला विकासखंड दुर्गुकोंदल के शिक्षा जगत में 2025 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित 19 मेधावी छात्रों के सम्मान में एक भव्य “सफलता संकल्प यात्रा” का आयोजन किया गया। यह समारोह न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उपलब्धि को प्रतिष्ठित करने के लिए था, बल्कि समाज को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और प्रेरित करने का एक मजबूत प्रयास भी था।

बैंड-बाजे और जोश से भरी यात्रा

सफलता संकल्प यात्रा का स्वागत बड़ी ही शानदार से हुई। बैंड-बाजे की धुनों के साथ चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकगणों, शिक्षा अधिकारियों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रारंभ हुई, जनपद पंचायत कार्यालय के समक्ष रैली के पहुंचते ही भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सिरो कोमरे व जनपद सदस्य व भूतपूर्व जनपद अध्यक्ष सविता कोमरे ने समस्त बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन व स्वागत करते हुए रैली में सम्मिलित हुए।

रैली में रंग-गुलाल उड़ाकर और मिठाई बांटकर लोगों ने इन होनहार बच्चों की उपलब्धि का जश्न मनाया। यह दृश्य किसी पर्व-त्योहार से कम नहीं था।रैली पूरी उत्साह व उमंग के साथ शकुंतला नरेटी सरपंच ग्राम पंचायत दुर्गुकोंदल के आवास पहुंची,यहाँ नवनिर्वाचित वार्डपंच फुलकुंवर दुर्गे,करिश्मा दुग्गा,सावित्री बघेल,तामेश्वरी जैन,मंजू दुग्गा,ओम दुग्गा,कविता टेकाम,सरोज दुग्गा,संजय उसेंडी,प्रतिमा यादव,उत्तरा वारे, सतीश मंडावी, अश्वनतीन मंडावी,गीता दुग्गा,पिंकी नरेटी,राहुल नरेटी,रामधन ठाकुर,शोभा श्रीवास्तव, श्यामलाल दुग्गा आदि ने मेधावी विद्यार्थियों के स्वागत व उज्ज्वल भविष्य के लिए आरती कर तिलक वंदन के साथ मिठाई वितरण किया।इस स्वागत से शिक्षकों व अभिभावकों के आंखों से अश्रु छलक आये।

समाज की शुभकामनाएं

इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों, संबंधी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों के माता-पिता व शिक्षकों की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया और ग्राम ग्राम में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का दायित्व लिया।

शिक्षा के प्रति मजबूत जागरूकता

इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल छात्र-छात्रओं को शुभकामनाएं देना था, बल्कि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करना था। यात्रा के दौरान छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए एस पी कोसरे खंड शिक्षा अधिकारी और अंजनी मंडावी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नवोदय विद्यालय की यह सफलता केवल 19 छात्रों की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सफलता है। यह सिद्ध करता है कि यदि सही मार्गदर्शन और परिश्रम हो तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ते कदम

इस अवसर पर श्रीधर दास प्राचार्य सेजेस,संजय वस्त्रकार ब्याख्याता और बैजनाथ नरेटी प्राचार्य एकलव्य ने एक सुर में कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय में ये 19 विद्यार्थी अब उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करेंगे, जो उनके भविष्य को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे। यह उनकी सफलता की पहली सीढ़ी है, और आगे भी उनकी उड़ान भरने के लिए पूरा क्षेत्र उनके साथ है।

सफलता संकल्प यात्रा में दिखा शिक्षा के प्रति जागरुकता और उत्साह

सफलता संकल्प यात्रा सिर्फ एक जुलूस नहीं थी, बल्कि यह शिक्षा के प्रति समाज की जागरूकता और उत्साह का प्रतीक थी। इस यात्रा में आने वाली पीढ़ी को एक संदेश दिया जाता है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इन छात्रों की सफलता पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है और यह निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में और भी अधिक बच्चों को प्रेरित करेगी।

चयनित विद्यार्थियों के स्वागत व जलपान एवं मिठाई खिलाने वालो में सेवानिवृत्त प्रधानपाठक श्यामलाल दुग्गा ने सेवफल व केला तो शिक्षिका उत्तरा वस्त्रकार ने मिठाई,उत्तमचंद वारे ने समोसा का वितरण किया।
सफलता संकल्प यात्रा में 19 चयनित विद्यार्थियों के अलावा लतीफ सोम बीआरसी,अजय नेताम प्राचार्य सेजेस,मनबहल सिंह कुंजाम, राजबती पोटाई प्राचार्य डांगरा, हेमंत श्रीवास्तव प्राचार्य मेडो,मोनालिसा दुग्गा,सोमसिंह नरेटी,करण कोमरा, संकुल समन्वयक सुखदेव कोड़ोपी, राजकुमार चंद्राकर, गोवर्धन मंडावी, भारत दरपट्टी , उमाकांत भंडारी, सुरतू राम जाड़े , धन्नुराम पदमाकर, अस्सीराम कोरेटी,हरीश नागराज,शिक्षक तुलाराम सहारे,नरेंद्र साहू आदि रैली में सम्मिलित हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel