उन्नाव जिले में लोहे के संदूक में 28 वर्षीय सोनू सविता का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शव सदर क्षेत्र के ललऊखेड़ा के पास उन्नाव-लालगंज हाईवे की सर्विस लेन पर संदूक में मिला था। पुलिस के अनुसार सोनू के सिर पर सिलबट्टे और लोढ़े से वार किया गया था और इसके बाद शव को संदूक में रखकर ठिकाने लगाने की कोशिश हुई। गदनखेड़ा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में संदूक ले जाता लोडर दिखाई दिया, इसी सुराग से जांच आरोपियों तक पहुंची। पुलिस का आरोप है कि हत्या में पत्नी और उसके साथी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि पूरा सच सामने आ सके।
विज्ञापन | Advertisement



