JAMSHEDPUR : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भाजपा कदमा मंडल का दौरा, उपेंद्र गिरी ने DC व JNAC अधिकारियों से की बातचीत; शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

जमशेदपुर, झारखंड। भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष श्री उपेंद्र गिरी जी के नेतृत्व में आज कदमा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रभावित बस्तीवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों को गंभीरता से सुना।

स्थानीय लोगों ने जलजमाव एवं बाढ़ के कारण उत्पन्न विभिन्न समस्याओं से मंडल अध्यक्ष को अवगत कराया। जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए श्री उपेंद्र गिरी जी ने तत्काल जिला उपायुक्त (DC) एवं JNAC के अधिकारियों से बातचीत कर प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग से जल्द से जल्द समस्याओं का निवारण कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही भाजपा कदमा मंडल की ओर से भी जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई।

दौरे के दौरान रेनू झा, राजकुमार सिंह लोधी, कृष्णा देवी, सुनीश पांडे, कमल कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रभावित परिवारों का हाल जाना, उनकी परेशानियों को सुना और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान बस्तीवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई। लोगों से कहा गया कि जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए अपने आवश्यक सामान एवं मूल्यवान वस्तुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें। प्रशासन द्वारा लोगों के सुरक्षित ठहरने के लिए विभिन्न भवनों एवं राहत केंद्रों की व्यवस्था की गई है। नागरिकों से सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया।

भाजपा कदमा मंडल ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रही है। आपदा की इस घड़ी में भी पार्टी कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच लगातार मौजूद रहकर उनकी समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।