Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, कब बांधे कलाई पर राखी, जाने..

Published on: 08-08-2025
  • श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाये जाने की प्रथा

एसके सोनी 

लखनऊ। हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक त्यौहार है, हिंदू धर्म में प्रमुख त्यौहार माना जाता है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाये जाने की प्रथा है। 9 अगस्त शनिवार को यह त्यौहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है, साथ ही भाई की लंबी उम्र, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना भी करती है। भाई बहन के प्रेम का इस त्यौहार पर भाई बहन की जीवन भर रक्षा करने का वचन भी देता है।

कब है शुभ तिथि, किस समय बांधे भाई की कलाई पर राखी

आपको बता दे कि 9 अगस्त पूर्णिमा के दिन शनिवार को यह त्यौहार मनाया जा रहा है। पूर्णिमा की तिथि दो दिन होने के चलते इस साल काफी असमंजस बना है कि आखिर राखी का पर्व कब मनाना हितकर होगा। जानते हैं रक्षाबंधन के त्यौहार मनाने की सही तिथि, मुहूर्त व भद्रा का समय।

जाने रक्षाबंधन पर भद्रा का समय क्या है

ज्योतिषी शास्त्रों के अनुसार इस बार भद्रा काल आरंभ- 8 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से होगा वहीं भद्रा काल समाप्त की तिथि 9 अगस्त शनिवार को तड़के एक बजकर 52 मिनट पर होगी।

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त पर एक नजर..

ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक रहेगा इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त- का समय दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। वही सौभाग्य योग की बात करे तो सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 9 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक ही रहेगा। इस समयों पर आप भाई की कलाई पर राखी बांध सकती है।

राखी बांधने का मुहूर्त क्या है…

9 अगस्त को सुबह 5 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त बताया जा रहा है। इस मुहूर्त में सभी बहने अपने भाई की कलाई में राखी बांध सकती है, यह सबसे ज्यादा अच्छा और शुभ माना जा रहा है।

रक्षाबंधन चौघड़िया मुहूर्त क्या है..

बताया जा रहा है लाभ काल प्रातः 10:15 से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। वही अमृत काल मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक इसके साथ ही चर काल- सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा।

रक्षाबंधन पर भद्रा का समय क्या रहेगा

भद्रा काल आरंभ 8 अगस्त शुक्रवार को
दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर भद्रा काल समाप्त की तिथि 9 अगस्त शनिवार को तड़के एक बजकर 52 मिनट पर होगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel