उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक राज्य में छह हजार से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और 36 हजार किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद हुआ है। इस अभियान में 26 बड़े कार्टेल भी ध्वस्त किए गए हैं। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर दस प्राथमिकताएं तय की गई थीं, जिनमें से कई जमीन पर उतारी जा चुकी हैं। डीजीपी ने बताया कि पिछले एक वर्ष में साइबर अपराध के मामलों में विभिन्न बैंकों में 635 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज कराई गई, जिससे हजारों लोगों की रकम बची। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक करोड़ पाठ्यक्रम पूरे करने वाला देश का पहला विभाग बन गया है। सड़क सुरक्षा अभियानों से दुर्घटनाओं में नौ प्रतिशत और मौतों में दस प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है। पुलिस अब तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनके नेटवर्क और अवैध कमाई पर भी कार्रवाई कर रही है।
यूपी में छह हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement


