मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

2027 में यूपी में सपा की सरकार बनेगी, भाजपा का सफाया तय: अखिलेश यादव

29 Nov 2026, 04:30 PM • मानवाधिकार मीडिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संभल के बहजोई में राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बेटे के रिसेप्शन में पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए हजारों समर्थक उमड़ पड़े। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा के साथ ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद पर भी निशाना साधा।