मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

गीडा में बूचड़खाना खोलना चाहती थी सपा सरकार, आज 17,650 करोड़ का हुआ निवेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

29 Nov 2026, 04:30 PM • मानवाधिकार मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 2004-05 में तत्कालीन सपा सरकार गीडा में उद्योग की जगह बूचड़खाना खोलना चाहती थी, जिसका उन्होंने सांसद रहते विरोध किया था। आज उसी गीडा में 17,650 करोड़ रुपये के निवेश के समझौते हुए हैं, जिनसे 50,000 युवाओं को रोजगार मिलने का दावा किया गया।