लखनऊ। श्रद्धा दुबे हत्याकांड में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। आरोपी के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है और सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच चल रही है। लखनऊ से पुलिस की आठ टीमें अलग-अलग दिशाओं में तलाशी अभियान चला रही हैं।
अधिकारियों के अनुसार टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आरोपी से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीमा पर तैनात जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आरोपी किसी भी रास्ते से सीमा पार न कर सके।
विज्ञापन | Advertisement
पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने भी आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।



