एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। आयुष वर्मा ने पुरुष शॉट पुट F53 स्पर्धा में 8.16 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनका यह थ्रो पांचवें प्रयास में आया। ईरान के अलीरेजा हेमामी 8.09 मीटर के साथ दूसरे और कजाकिस्तान के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। आयुष का इस गेम्स में यह दूसरा पदक है, इससे पहले वे भाला फेंक में कांस्य जीत चुके थे। वहीं प्रवीण कुमार ने पुरुष हाई जंप T44/64 स्पर्धा में 2.05 मीटर की छलांग के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में बंटी ने 1.92 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। भारतीय दल के पदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन से देश भर के खेल प्रेमियों में उत्साह है। प्रशिक्षकों का कहना है कि यह सफलता वर्षों की तैयारी का परिणाम है।
पैरा गेम्स में आयुष को स्वर्ण, प्रवीण ने रिकॉर्ड के साथ बाजी मारी

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement