दीपावली और छठ महापर्व को लेकर पटना नगर निगम ने शहर में स्वच्छता संकल्प अभियान चलाने का फैसला किया है। 25 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान के दौरान कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। अभियान में खुले और क्षतिग्रस्त मैनहोल तथा नालों की मरम्मत पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। नगर निगम ने शहरवासियों, दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, सड़क किनारे निर्माण सामग्री न जमा करें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें। छठ के दौरान घाटों और तालाबों के आसपास विशेष सफाई टीमें तैनात रहेंगी। निगम का लक्ष्य है कि महापर्व के दौरान पटना स्वच्छ और सुंदर दिखे।
विज्ञापन | Advertisement



