कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई हैं। उन्होंने अपना पहला इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है और इस पर अपनी नई किताब का वीडियो भी साझा किया है।
विज्ञापन | Advertisement
सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी की यह किताब दस नवंबर को लॉन्च होने वाली है। इंस्टाग्राम पर उनकी एंट्री को कांग्रेस के डिजिटल अभियान को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी के युवा नेताओं ने इसका स्वागत किया है और कहा है कि इससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सीधा संवाद बढ़ेगा। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी आगामी चुनावी अभियानों में कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा हो सकती है।



