नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का दौर जारी है। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 1,42,443 रुपये पर आ गया है, जबकि चांदी 1,94,847 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। शुरुआती कारोबार में ही चांदी 5,000 रुपये से अधिक टूटी।
दो दिन में सोने के भाव में 3,000 रुपये से अधिक और चांदी में 13,000 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को चांदी 8,593 रुपये टूटकर 2,00,575 रुपये पर आई थी, जो सात महीने का सबसे निचला स्तर था। सोना भी 2,300 रुपये गिरकर 1,43,600 रुपये पर पहुंचा था।
जनवरी में सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था, तब से यह 50,653 रुपये सस्ता हो चुका है। चांदी अपने 4,20,048 रुपये के ऑल टाइम हाई से 2,25,201 रुपये नीचे आ चुकी है। अक्टूबर में सोना करीब 4 प्रतिशत और चांदी लगभग 12 प्रतिशत टूट चुकी है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,452 रुपये प्रति ग्राम पर है।



