प्रमुख समाचार
खबर #1 'आजम थे, हैं और रहेंगे, फर्जी मुकदमे लंबे समय तक उन्हें कैद नहीं रख सकते', जेल में मुलाकात के बाद बोले अखिलेश ✦
खबर #2 फिर चालबाजी कर रहा चीन, अरुणाचल सीमा पर बढ़ा तनाव, कई जगहों पर आमने-सामने के हालात ✦
खबर #3 Investigation : BIPARD में गेस्ट फैकल्टी बन अधिकारियों ने 3 साल में कमाये 8 करोड़, पैनल में नाम नहीं फिर भी हुआ पेमेंट ✦
खबर #4 तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत, सैकड़ों ज़ख़्मी ✦
खबर #5 EC के अफसर पर बिना चर्चा फैसले लेने का आरोप: RTI से खुलासा- दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सेक्रेटरी से शिकाय... ✦
खबर #6 MLC वोटिंग से पहले आधी रात को 7 गाड़ियों में पहुंची पुलिस, पटना में RJD प्रत्याशी डॉ संजीव के घर क्या हुआ? ✦
खबर #7 'मेरी नीतियों के केंद्र में देश के युवा', बोले PM मोदी ✦
खबर #8 आखिर दिक्कत क्या है; मार्को रुबियो से मुंबई में मुलाकात पर खुलकर बोले एस जयशंकर, दिया इंदिरा गांधी का उदाहरण ✦
खबर #9 सौरभ दास ने बाहर आते ही किया 'कांड', नहीं मानी पुलिस की बात; रांका भी घिरे ✦
खबर #10 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फर्जी आधार कार्ड से पहचान छिपाते थे शूटर्स रेहान और फूल सिंह ✦
खबर #11 इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानों के लिए की अहम घोषणा ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 23 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर

अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी शुरू, 56 घाटों पर 30 लाख दीये

अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी शुरू, 56 घाटों पर 30 लाख दीये

अयोध्या। 10वें दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। घाटों की साफ-सफाई के बाद दीयों की सजावट के लिए निशान लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

आज शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे घाट नंबर 10 पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ तैयारियों की औपचारिक शुरुआत होगी। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति बिजेंद्र सिंह इसमें मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय तैयारियों का समन्वय कर रहा है।

विज्ञापन | Advertisement

30 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 33 लाख दीये मंगाए गए हैं, ताकि परिवहन और सजावट के दौरान टूटने वाले दीयों की भरपाई हो सके। करीब 35 हजार स्वयंसेवक दीये लगाने और जलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्वयंसेवकों को क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र दिए जाएंगे। पिछले वर्षों में 55 घाटों पर दीपोत्सव होता था, इस बार विस्तारित राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट समेत 56 घाटों पर आयोजन होगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें